भारत

शातिर चोर गिरफ्तार, नौकर बनकर करता था चोरी, ऐसे पकड़ाया

jantaserishta.com
13 March 2024 5:43 PM IST
शातिर चोर गिरफ्तार, नौकर बनकर करता था चोरी, ऐसे पकड़ाया
x
आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है।
नोएडा: नोएडा की सेक्टर-113 थाना पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। वह घर में नौकर का काम करता था और मौका देखकर कीमती सामान, नगदी लेकर फरार हो जाता था। उसके पास से एक फ्लैट से चोरी 20 लाख के जेवरात और 70 हजार कैश बरामद किए गए हैं।
दरअसल, 9 फरवरी को पीड़ित ने सेक्टर-113 थाना में घरेलू सहायक रामचंद्र यादव उर्फ रामू पर 20 लाख के जेवर और 70 हजार रुपए चोरी करने के आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और जेवरात के साथ ही नगदी भी बरामद कर ली। आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है।
अंतरराज्यीय वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़
गुरुग्राम पुलिस ने बुधवार को कहा कि पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गुरुग्राम से दो संदिग्धों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से सात कार बरामद की हैं।
पुलिस के मुताबिक, इन चोरों ने पिछले एक साल में गुरुग्राम और दिल्ली से आधा दर्जन कार बरामद की है। सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) वरुण दहिया ने आरोपियों की पहचान सुनील कुमार और अमित कुमार जांगिड़ के रूप में की है।
दहिया ने कहा, "अपराधी वाहन को चोरी कर उसे राजस्थान में ले जाते थे और अपने दूसरे साथी को एक लाख रुपए में बेच देते थे। आरोपियों ने कार चोरी करने से पहले डुप्लीकेट चाबी बनाने वाले उपकरण का इस्तेमाल किया और कार का जीपीएस भी जाम कर दिया।" पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत सुनील के खिलाफ दिल्ली और गुरुग्राम में केस दर्ज किया है। सात वाहनों में से चार गुरुग्राम में चोरी किए गए थे और बाकी के तीन दिल्ली में।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story