भारत

अफीम की तस्करी करने वाला शातिर गिरफ्तार, साधु के वेश में रह रहा था

jantaserishta.com
23 Nov 2021 7:11 AM IST
अफीम की तस्करी करने वाला शातिर गिरफ्तार, साधु के वेश में रह रहा था
x
पढ़े पूरी खबर

झारखंड में पलामू जिला पुलिस ने अफीम तस्करी रोकने और मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई में शातिर अफीम तस्कर सूर्यनाथ वैद्य उर्फ ननकू पांडे को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि सूचना मिली थी कि लोहरसी निवासी तस्कर सूर्यनाथ वैद्य उर्फ ननकू पांडे मेदिनीनगर नगर इलाके में अपनी पहचान छुपा कर रह रहा है। उसने अपना हुलिया साधु वाला बना रखा है, ताकि उसकी गतिविधि पर किसी को कोई संदेह ना हो।
सूचना के बाद चतरा जिले की प्रतापपुर पुलिस ने पलामू जिले की पिपराटांड़ पुलिस से संपर्क साधा। इसके बाद पिपराटांड़ पुलिस ने एड्रेस स्पष्ट कर इसकी जानकारी मेदनीनगर के टीओपी- तीन प्रभारी अभिमन्यु कुमार को दी। साथ ही एक टीम पिपराटांड़ थाना से कार्रवाई के लिए मेदिनीनगर आई।
टीओपी-तीन प्रभारी अभिमन्यु कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान पुलिस टीम को देखकर सूर्यनाथ वैद्य उर्फ ननकू पांडे मकान की छत पर चढ़ गया और दरवाजा बंद कर लिया। साथ ही छत से कूदकर झाड़ी नुमा जगह पर छुप गया। पुलिस भी उस इलाके में उतरी और छानबीन की तो झाड़ियों में एक स्थान पर दुबके सूर्यनाथ को पकड़ा। तस्कर सूर्यनाथ वर्ष 2017 से अफीम तस्करी के एक बड़े कांड के बाद फरार चल रहा था।
दरअसल, चतरा जिले की प्रतापपुर पुलिस ने वर्ष 2017 में 72 किलोग्राम अफीम बरामद की थी। इस तस्करी में सूर्यनाथ की भूमिका सामने आई थी। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, लेकिन सूर्यनाथ लगातार पुलिस की नजरों से बचता फिर रहा था। उसके खिलाफ वारंट भी निकला हुआ था। साधु की वेश भूषा बनाकर सूर्यनाथ लगातार अफीम तस्करी से जुड़ा हुआ था। उसकी गिनती राज्य स्तर के बड़े अफीम तस्करों में होती थी। सूर्यनाथ से पुलिस अफीम तस्करी के नेटवर्क के बारे में पता लगा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story