भारत

शातिर शूटर शक्ति सिंह को दबोचा गया, पुलिस को बड़ी सफलता

jantaserishta.com
21 Jun 2022 4:37 PM IST
शातिर शूटर शक्ति सिंह को दबोचा गया, पुलिस को बड़ी सफलता
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखे वीडियो।


नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मंजीत महल और विकास दलाल गैंग के शातिर शूटर शक्ति सिंह को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक शक्ति सिंह तीन पेट्रोल पंपों पर लूट की वारदात को अंजाम दे चुका है. पुलिस ने गैंगस्टर के पास से एक लोडेड पिस्टल भी बरामद की है.

मंजीत महल फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है और वहीं से वह अपने गैंग को ऑपरेट कर रहा है. शक्ति सिंह जो कि पहले विकास दलाल के लिए काम किया करता था, विकास की मौत के बाद मंजीत महल के लिए काम करने लगा. शक्ति सिंह और विकास दलाल मिलकर कई पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं.
2019 में विकास दलाल उस वक्त मारा गया था, जब उसने द्वारका मोड़ पर सरेआम प्रवीण गहलोत पर फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी थी. गोली की आवाज सुनकर पास में मौजूद पीसीआर मौके पर पहुंच गई थी और जवाबी कार्रवाई में विकास मौके पर मारा गया था.
इसके बाद शक्ति सिंह दिल्ली से फरार हो गया और वह दिल्ली के बाहर से ऑपरेट करने लगा. फिलहाल शक्ति सिंह ने राजस्थान के भिवाड़ी में किराए पर एक फ्लैट ले रखा था और वहीं जाकर छिप जाए करता था.
स्पेशल सेल को शक्ति सिंह के मूवमेंट की जानकारी करीब 2 महीने पहले मिली थी. इसके बाद शक्ति के मोमेंट की जानकारी जुटाने लगी. इसी बीच, 18 जून की देर रात पुलिस को पता लगा कि शक्ति सिंह कापसहेड़ा इलाके में आने वाला है. पुलिस ने इलाके में टाइम लगा दिया और जैसे ही शक्ति सिंह पहुंचा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. शक्ति के पास से एक पॉइंट 32 बोर की पिस्टल भी बरामद की है.
पुलिस के मुताबिक, हरियाणा के पानीपत के रहने वाले शक्ति की पहचान विकास दलाल से तिहाड़ जेल में हुई थी. जब शाक्ति को जमानत मिली, उसी दौरान विकास पुलिस की पकड़ से भाग निकला और फिर दोनों ने मिलकर कई वारदातों को अंजाम दिया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story