भारत

पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर, खुद को डॉक्टर बताकर 15 महिलाओं से की शादी

jantaserishta.com
11 July 2023 12:38 PM IST
पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर, खुद को डॉक्टर बताकर 15 महिलाओं से की शादी
x

DEMO PIC 

ऐसे पोल खुली.
मैसूरु: कर्नाटक पुलिस ने एक ऐसे शातिर व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने मैसूरु जिले में डॉक्टर और इंजीनियर होने का दावा करते हुए 15 महिलाओं को धोखा देकर उनसे शादी की। इसकी पोल तब खुली जब एक सॉफ्टवेयर पेशेवर को उस पर संदेह हुआ। उसने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस में की, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया।
आरोपी की पहचान बेंगलुरु के बनशंकरी इलाके के महेश के.बी. नायक के रूप में हुई है। 35 साल का आरोपी शादी के बाद पैसे और गहने लेकर भाग जाता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने 2014 से अब तक 15 से ज्यादा महिलाओं से शादी की है।
जानकारी के मुताबिक, एक सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल को पिछले साल आरोपी ने अपने जाल में फंसाया था। उसे आरोपी की खराब अंग्रेजी बोलने की क्षमता पर संदेह हुआ और उसने उसके बारे में जानकारी इकट्ठा की और मैसूर में उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस को पहले भी एक अन्य महिला से इस मामले में शिकायत मिली थी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने फर्जी वैवाहिक प्रोफाइल बन‍ाकर भोली-भाली महिलाओं को फंसाया। आरोपी खुद को कभी इंजीनियर तो कभी डॉक्टर बताता था। उसने तुमकुरु शहर में एक फर्जी क्लिनिक भी स्थापित किया था और एक नर्स को भी काम पर रखा था।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि कई महिलाओं ने उसकी अंग्रेजी अच्‍छी न होने के कारण उसे अस्वीकार कर दिया था। आरोपी फिर कभी उन महिलाओं से नहीं मिला, जो ज्यादातर पढ़ी-लिखी थीं।
जांच में पता चला कि आरोपी के चार बच्चे हैं। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story