
x
फोटो: सोशल मीडिया
नोएडा: नोएडा पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच बीती रात मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से अवैध असलहा और चोरी की बाइक बरामद की गई है।
बदमाश पर लूट, चोरी जैसे एक दर्जन से ज्यादा मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, बीती देर रात नोएडा पुलिस खोड़ा तिराहा के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया। लेकिन उसने बाइक की रफ्तार तेज की और पुलिस पर फायरिंग कर दी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश सुभाष नेगी के पैर में गोली लग गई, जिसे बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा, 1 जिंदा कारतूस, 1 खोखा कारतूस और चोरी की एक बाइक बरामद की। सुभाष नेगी पहले भी लूट/चोरी के मामले में जेल जा चुका है। आरोपी पर पूर्व में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
Tagsमुठभेड़नोएडा पुलिसपुलिस मुठभेड़नोएडानोएडा न्यूज़EncounterNoida PolicePolice EncounterNoidaNoida News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





