भारत

उपराष्ट्रपति चुनाव: TMC का बड़ा ऐलान, पार्टी रहेगी अनुपस्थित

jantaserishta.com
21 July 2022 5:51 PM IST
उपराष्ट्रपति चुनाव: TMC का बड़ा ऐलान, पार्टी रहेगी अनुपस्थित
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

कोलकाता: उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर ममता बनर्जी ने बड़ा फैसला किया है। टीएमसी सांसद और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी ने बताया की टीएमसी उपराष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग से दूर रहेगी। बता दें कि शरद पवार ने टीएमसी से कहा था कि वह विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा का समर्थन करें। इसपर टीएमसी की तरफ से कहा गया था कि संसदीय दल की बैठक के बाद 21 जुलाई को ही अंतिम फैसला लिया जाएगा।

राष्ट्रपति चुनाव से पहले ममता बनर्जी काफी सक्रिय नजर आई थीं। उन्होंने दिल्ली पहुंचकर विपक्षी दलों की बैठक की थी। हालांकि उस बैठक में राष्ट्रपति उम्मीदवार पर फाइनल फैसला नहीं लिया जा सका था। बाद में टीएमसी नेता रहे यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया गया। यशवंत सिन्हा की उम्मीदवारी तय होने के बाद उन्होंने टीएमसी से इस्तीफा दे दिया था। राष्ट्रपति चुनाव में इतना ऐक्टिव रहने वाली पार्टी का उपराष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग से किनारा कर लेना हैरान करने वाला फैसला है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story