उपराष्ट्रपति चुनाव: हिस्सा नहीं लेगी TMC, विपक्ष का आया ये बयान

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष की साझा उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को चुनने पर ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने नाराजगी जताई है और वोटिंग से दूर रहने का ऐलान किया है। टीएमसी का कहना है कि उम्मीदवार को चुनने से पहले उनकी राय नहीं ली गई। इस बीच विपक्षी नेताओं ने उनके दावे को गलत ठहराते हुए कहा कि मार्गरेट अल्वा का नाम तय करने से तीन दिन पहले ही उनसे बात की गई थी। इन नेताओं का कहना है कि खुद सोनिया गांधी ने ममता बनर्जी से इस पर बात की थी। फोन पर ममता बनर्जी ने कहा था कि विपक्ष की ओर से जिसे भी चुना जाएगा, वह उस पर सहमत होंगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





