भारत

उपराष्ट्रपति चुनाव: मायावती का बड़ा ऐलान, जानें डिटेल्स

jantaserishta.com
3 Aug 2022 8:34 AM IST
उपराष्ट्रपति चुनाव: मायावती का बड़ा ऐलान, जानें डिटेल्स
x

न्यूज़ क्रेडिट: इंडिया डॉट कॉम 

नई दिल्ली: बहुजम समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने उपराष्ट्रपति चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को समर्थन देने का ऐलान किया है. बसपा प्रमुख ने आज बुधवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सर्वविदित है कि देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में सत्ता व विपक्ष के बीच आम सहमति ना बनने की वजह से ही इसके लिए फिर अन्ततः चुनाव हुआ. अब ठीक वही स्थिति बनने के कारण उपराष्ट्रपति पद के लिए भी दिनांक छह अगस्त को चुनाव होने जा रहा है.

उन्होंने ट्वीट में आगे कहा कि बीएसपी ने ऐसे में उपराष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में भी व्यापक जनहित व अपनी मूवमेन्ट को भी ध्यान में रखकर श्री जगदीप धनखड़ को अपना समर्थन देने का फैसला किया है तथा जिसकी मैं आज औपचारिक रूप से घोषणा भी कर रही हूं.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story