उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने मांगी रिपोर्ट, पूछा- संसदीय समितियों की बैठकों में सांसदों की उपस्थिति की दर क्या है?

नई दिल्ली: संसदीय समितियों की बैठकों में सांसदों की उपस्थिति की दर क्या है? राज्यसभा अध्यक्ष वेंकैया नायडू ने सांसदों की इन बैठकों में हाजिरी से संबंधित रिपोर्ट मांगी है। सांसदों को इस बैठक में आने के लिए विशेष भत्ता दिया जाता है। इसके तहत जो भी सांसद इस बैठक में आते हैं उनके एयर टिकट का 25 फीसदी हिस्सा वहन किया जाता है। राज्यसभा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्यसभा सचिवालय को इससे संबंधित रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





