भारत

उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू ने की अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा

Nil dhankar
15 April 2022 4:51 PM IST
उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू ने की अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा
x

यूपी। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू अपनी पत्नी उषा नायडू के साथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राम जन्मभूमि स्थल पर पूजा-अर्चना की। उनके साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। भी रहे। उपराष्ट्रपति ने दर्शन पूजन के साथ ही वहां बन रहे मंदिर का थ्रीडी मॉडल भी देखा।

इससे पहले कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विशेष ट्रेन अयोध्या रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंचीं। जहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, फैजाबाद के सांसद लल्लू सिंह और अयोध्या के अन्य जनप्रतिनिधियों ने उपराष्ट्रपति का स्वागत किया। रेलवे स्टेशन से उपराष्ट्रपति अपनी पत्नी के साथ राम जन्मभूमि स्थल पहुंचे जहां उन्हें राम मंदिर निर्माण के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। राम जन्मभूमि स्थल पहुंचने पर पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नायडू का स्वागत किया। विशेष पूजा-अर्चना करने के बाद नायडू ने निर्माणाधीन राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित ध्वज के समक्ष प्रार्थना भी की। वह अयोध्या के प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर भी पहुंचे जहां उन्होंने भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की।

सूचना विभाग द्वारा जारी बयान के मुताबिक, भ्रमण कार्यक्रम के तहत उपराष्ट्रपति ने श्रीराम लला विराजमान मंदिर परिसर क्षेत्र में चल रहे भव्य निर्माण कार्य एवं मंदिर स्थल का निरीक्षण किया और गर्भगृह में पूजा-अर्चना की।


Next Story