उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 17 जून को चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्रदान करेंगे

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 17 जून, 2023 को जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग (डीओडबल्यूआर, आरडी एंड जीआर) द्वारा नई दिल्ली में विज्ञान भवन के प्लेनरी हॉल में आयोजित एक पुरस्कार वितरण समारोह में चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्रदान करेंगे। जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग ने 11 श्रेणियों को शामिल करते हुए चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2022 के लिए संयुक्त विजेताओं सहित कुल 41 विजेताओं की घोषणा की है। प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक प्रशस्ति पत्र और एक ट्रॉफी के साथ-साथ कुछ श्रेणियों में नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





