भारत

लंदन रवाना हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

Nil dhankar
5 May 2023 7:57 AM IST
लंदन रवाना हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
x

दिल्ली। भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ लंदन के लिए रवाना हुए। वहां वे भारत सरकार की ओर से किंग चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक समारोह में भाग लेंगे। दौरे को लेकर विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा कि भारत और ब्रिटेन के बीच ऐतिहासिक संबंध हैं तथा दोनों देशों के बीच लोकतंत्र और कानून के शासन जैसे कई समान मूल्य हैं. इसने कहा कि उपराष्ट्रपति भारत सरकार की ओर से ब्रिटेन के महाराज चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक समारोह में शामिल होने के लिए पांच और छह मई को लंदन यात्रा पर रहेंगे.

बयान में कहा कि वर्ष 2022 में, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए 17 से 19 सितंबर तक ब्रिटेन यात्रा पर गई थीं.



Next Story