भारत

नए संसद भवन के गजद्वार पर उपराष्ट्रपति ने फहराया तिरंगा, VIDEO

jantaserishta.com
17 Sept 2023 9:40 AM IST
नए संसद भवन के गजद्वार पर उपराष्ट्रपति ने फहराया तिरंगा, VIDEO
x
नई दिल्ली: संसद के विशेष सत्र की शुरुआत से ठीक एक दिन पहले संसद के नए भवन पर आज राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को स्थापित कर दिया गया। राज्यसभा के सभापति और देश के उपराष्ट्रपति जगजीप धनखड़ ने झंडारोहण किया। इस मौके पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के अलावा लोकसभा में ही कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी सहित सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसद और मंत्री मौजूद रहे।
हालांकि, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे नहीं शामिल हुए। उन्होंने पहले से तय कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में व्यस्त रहने का हवाला दिया। साथ ही उन्होंने सरकार पर देरी से आमंत्रण भेजने का भी आरोप लगाया।
आपको बता दें कि 18 सितंबर से संसद के विशेष सत्र की शुरुआत हो रही है। पांच दिनों तक चलने वाले इस सत्र की शुरुआत पुराने भवन से होगी। वहीं, इसके अगले दिन यानी कि गणेश चतुर्थी के मौके पर नए भवन में कामकाज प्रारंभ होगा। इससे पहले आज तिरंगे को नए भवन पर स्थापित कर दिया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story