भारत

उपराष्ट्रपति धनखड़ का दो दिवसीय पुडुचेरी दौरा

jantaserishta.com
15 Jun 2025 10:29 AM IST
उपराष्ट्रपति धनखड़ का दो दिवसीय पुडुचेरी दौरा
x
पुडुचेरी: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 16 और 17 जून को पुडुचेरी के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वह जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (जेआईपीएमईआर) और पांडिचेरी विश्वविद्यालय में प्रमुख कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
उपराष्ट्रपति 16 जून को जेआईपीएमईआर के एपीजे अब्दुल कलाम ऑडिटोरियम में 'राष्ट्र निर्माण में पर्यावरणीय स्थिरता' नामक एक विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। यह कार्यक्रम सायं 4 बजे से 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा और इसका उद्देश्य सतत विकास के संबंध में संवाद और जागरूकता को बढ़ावा देना है।
उपराष्ट्रपति धनखड़ जेआईपीएमईआर के छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच एक संवाद सत्र भी करेंगे। यह राष्ट्रीय महत्व के मामलों पर शैक्षणिक समुदाय के साथ जुड़ने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत उपराष्ट्रपति की ओर से एक पौधा लगाना होगा। विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अभियान की शुरुआत की थी। यह अभियान मातृत्व को श्रद्धांजलि देते हुए पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देता है।
यह पौधा उपराष्ट्रपति की मां केसरी देवी के नाम पर लगाया जाएगा। इस कार्यक्रम में पुडुचेरी के उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन, मुख्यमंत्री एन. रंगासामी, विधानसभा अध्यक्ष आर. सेल्वम, राज्यसभा सांसद एस. सेल्वगनबथी, लोकसभा सांसद वी. वैथिलिंगम और विधायक वी. अरौमौगामे समेत कई गणमान्य लोग शामिल होंगे। वहीं पांडिचेरी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति के रूप में 17 जून को उपराष्ट्रपति धनखड़ सुबह 10 बजे विश्वविद्यालय का दौरा करेंगे। डॉ. बीआर अंबेडकर प्रशासनिक भवन के भीतर स्थित जवाहरलाल नेहरू सभागार में आयोजित एक सत्र के दौरान वे संकाय, छात्रों और प्रशासनिक कर्मचारियों के साथ बातचीत करेंगे।
यह यात्रा अकादमिक संस्थानों के साथ उपराष्ट्रपति के निरंतर जुड़ाव तथा पर्यावरणीय स्थिरता, राष्ट्रीय विकास और युवा सशक्तिकरण पर उनके जोर को रेखांकित करती है। दोनों संस्थान जेआईपीएमईआर और पांडिचेरी विश्वविद्यालय उच्च स्तरीय व्यवस्था और छात्र एवं संकाय समुदायों की उत्साही भागीदारी के साथ उपराष्ट्रपति का स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story