भारत
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज नए संसद भवन पर फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज
jantaserishta.com
17 Sept 2023 8:47 AM IST

x
नई दिल्ली: सोमवार, 18 सितंबर से शुरू होने जा रहे संसद के विशेष सत्र से एक दिन पहले रविवार को उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ नए संसद भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस अवसर पर लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मौजूद रहेंगे।
लोकसभा सचिवालय ने रविवार को नए संसद भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने के कार्यक्रम को लेकर आधिकारिक तौर पर बयान जारी कर बताया कि संसद के आगामी सत्र से एक दिन पहले उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ (रविवार) सुबह 9.30 बजे नए संसद भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। बयान में बताया गया है कि संसद के आगामी सत्र से एक दिन पहले नए संसद भवन के गज द्वार के शीर्ष पर झंडा फहराया जाएगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल एवं वी. मुरलीधरन के अलावा संसद के दोनों सदनों- राज्यसभा और लोकसभा में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





