भारत

उपराष्ट्रपति, स्पीकर, राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर दी जन्मदिन की बधाई

jantaserishta.com
20 Jun 2023 5:12 PM IST
उपराष्ट्रपति, स्पीकर, राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर दी जन्मदिन की बधाई
x
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिन के अवसर पर उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रपति भवन में उनसे मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इन चारों नेताओं के साथ राष्ट्रपति की मुलाकात की तस्वीरों को साझा किया गया है। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जन्मदिन की बधाई देने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद कहते हुए उनके ट्वीट पर रिप्लाई कर कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके उदार शब्दों और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।
बता दें कि, अमेरिकी यात्रा पर रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की बधाई। हमारे लोगों के कल्याण के लिए ज्ञान, गरिमा और प्रतिबद्धता की एक किरण, देश की प्रगति को आगे बढ़ाने के उनके प्रयासों के लिए उनकी प्रशंसा की जाती है। उनका समर्पण हम सभी को प्रेरित करता रहेगा। उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story