
x
क्या हमारे लिए भी ऐसा होगा...
पुणे: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की कुलपति शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ को राहत देने पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या सुप्रीम कोर्ट हमारे साथ भी ऐसा बर्ताव करेगा.
दरअसल, जेएनयू की कुलपति शांतिश्री धूलिपुड़ी सुप्रीम कोर्ट से तीस्ता सीतलवाड़ को राहत मिलने का जिक्र कर रही थीं. सुप्रीम कोर्ट ने 1 जुलाई को 2002 के गोधरा दंगों के मामलों में निर्दोष लोगों को फंसाने के लिए कथित तौर पर सबूत गढ़ने के केस में सीतलवाड़ को गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण दी थी.
समाचार एजेंसी के मुताबिक, पिछले साल फरवरी में जेएनयू कुलपति नियुक्त हुईं शांतिश्री धूलिपुड़ी पुणे में मराठी पुस्तक 'जगाला पोखरणारी डावी वालवी' के विमोचन पर पहुंची थीं. उन्होंने कहा, ''वामपंथी परिवेश अब भी है. आप जानते हैं कि सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने तीस्ता सीतलवाड़ को जमानत देने के लिए शनिवार रात को सुनवाई की. क्या हमारे लिए भी ऐसा होगा.''
शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित महाराष्ट्र में सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी में राजनीति विज्ञान विभाग में प्रोफेसर रही हैं. उन्होंने कहा, राजनीतिक शक्ति बनाए रखने के लिए, आपको नैरेटिव पावर की जरूरत है. हमें इसे हासिल करने की जरूरत है. जब तक हम इसे हासिल नहीं कर लेते, हम एक दिशाहीन जहाज की तरह रहेंगे.
Tagsशांतिश्री धुलिपड़ी पंडितजेएनयू वीसीन्यायपालिकाअदालतShantishree Dhulipadi PanditJNU VCJudiciaryCourt
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





