श्रीलंका नौसेना के वाइस एडमिरल प्रियांथा परेरा भारत दौरे पर

नई दिल्ली: श्रीलंकाई नौसेना के कमांडर वाइस एडमिरल (वीएडीएम) प्रियंथा परेरा 23 से 27 मई, 2023 तक भारत की पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान, वाइस एडमिरल प्रियंथा परेरा भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला में स्प्रिंग टर्म 2023 की पासिंग आउट परेड की अध्यक्षता करेंगे। गौरतलब है कि भारतीय नौसेना विभिन्न पहलों के माध्यम से श्रीलंका नौसेना के साथ सहयोग करती है। इसमें द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास स्लिनेक्स, हाइड्रोग्राफी, प्रशिक्षण और अन्य समुद्री मार्गो पर विचार-विमर्श शामिल है। इसके अलावा, दोनों नौसेनाओं के युद्धपोत नियमित रूप से एक-दूसरे के बंदरगाहों पर पोर्ट कॉल करते हैं। श्रीलंका की नौसेना के कमांडर प्रियंथा परेरा की वर्तमान यात्रा दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच सहयोग बढ़ाने का प्रतीक है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





