भारत

कांग्रेस महिला विंग की कार्यकारिणी अध्यक्ष बनी विभा पटेल

jantaserishta.com
2 March 2022 8:43 PM IST
कांग्रेस महिला विंग की कार्यकारिणी अध्यक्ष बनी विभा पटेल
x
पढ़े पूरी खबर

मध्य प्रदेश कांग्रेस की महिला विंग को कार्यकारिणी भंग किए जाने के सातवें दिन नई अध्यक्ष मिल गई हैं। भोपाल की पूर्व महापौर और पीसीसी की प्रवक्ता विभा पटेल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्तियों के विवाद के बाद सात दिन पहले ही कार्यकारी अध्यक्षों को छोड़कर महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया था।

मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस को कोरोना काल से अब तक तीसरी नई अध्यक्ष मिली है। मांडवी चौहान के निधन के बाद एक बार महिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुकी इंदौर की अर्चना जायसवाल को दोबारा जिम्मेदारी दी गई थी। वे पीसीसी उपाध्यक्ष भी थीं। अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने अपनी कार्यकारिणी बनाई थी जिसमें नियुक्ति पत्र जारी होने के बाद विवाद की स्थिति बन गई थी। कई पदाधिकारियों ने इस्तीफा देकर अपनी आपत्ति भी जता दी थी।
गौरतलब है कि अर्चना जायसवाल को जब दूसरी बार महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया लेकिन कुछ समय बाद कार्यकारिणी गठन को लेकर प्रदेश नेतृत्व से उनके रिश्ते अच्छे नहीं रहे थे। कार्यकारिणी के नियुक्ति पत्रों को जारी करने को लेकर यह दूरियां और बढ़ गईं क्योंकि प्रदेश नेतृत्व यह नहीं चाहता था। प्रदेश संगठन के साथ पटरी नहीं बैठने के बाद 23 फरवरी को चार कार्यकारी अध्यक्ष कविता पांडे, रश्मि भारद्वाज, जमुना मरावी और नूरी खान को छोड़कर अर्चना जायसवाल की पूरी कार्यकारिणी को ही भंग कर दिया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story