भारत

गरबा पंडालों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग, VHP ने लगाए पोस्टर

jantaserishta.com
11 Oct 2021 7:33 AM IST
गरबा पंडालों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग, VHP ने लगाए पोस्टर
x
पढ़े पूरी खबर

मध्यप्रदेश के रतलाम में गरबा पंडालों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की कोशिशों से विवाद खड़ा हो गया है. विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार आयाम के कार्यकर्ताओं ने गरबा पंडालों में गैर हिंदुओं के प्रवेश रोकने की मांग की है और बाकायदा इसके लिए पोस्टर भी छपवाए हैं.

विहिप धर्म प्रसार के जिला मंत्री चंदन शर्मा के मुताबिक 'गरबा पंडालों में कई बार अवांछित तत्व घुस जाते हैं जिससे हमारी माता बहनों को परेशानी होती है. धर्म विशेष में बुत परस्ती भी गलत मानी गई है तो फिर माता के पंडाल में उनका क्या काम? फिर भी उन्हें गरबे में आना अच्छा लगता है तो अपने घर की महिलाओं से भी गरबे करवाएं. अगर कश्मीर में आईडी देख कर शिक्षकों को मारा है तो हम भी आईडी देख कर गैर हिंदुओं का प्रवेश रोकेंगे.'
फिलहाल शहर के गरबा पंडालों में यह पोस्टर लगाएं जा रहे हैं और जल्द ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसका प्रसार किया जाएगा. इसके अलावा गरबा पंडालों में कार्यकर्ताओं को भी तैनात किया जा रहा है जो गरबे खत्म होने तक पंडालों में ही रहते हैं. विहिप धर्म प्रसार कार्यकर्ताओं का कहना है कि गैर हिंदू अपने धार्मिक मान्यता में हिंदू रिवाजों को नहीं मानते हैं, तो उन्हें गरबा पांडालों में भी नहीं आना चाहिए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story