भारत
विश्व हिंदू परिषद ने विपक्षी गठबंधन से सनातन पर अपना एजेंडा स्पष्ट करने को कहा
jantaserishta.com
13 Sept 2023 11:33 AM IST

x
नई दिल्ली: विश्व हिंदू परिषद ने विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले विपक्षी दलों की बैठक को हिंदू द्रोहियों की जमातों का जमावड़ा बताते हुए मांग की है कि इन दलों को सामूहिक रूप से यह स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर सनातन धर्म को लेकर इनका एजेंडा क्या है?
क्या ये सभी मिलकर वाकई सनातन को नेस्तनाबूद करने में जुट गए हैं? विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, "कुछ हिंदू द्रोहियों की जमातों का आज दिल्ली में जमावड़ा है। उन्हें अब सामूहिक रूप से स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वे सभी मिलकर वाकई सनातन को नेस्तनाबूद करने में जुट गए हैं!! यदि नहीं, तो जो ऐसी मानसिकता रखते हैं, उन्हें क्या वे अपना मित्र बनाए रखने में स्वयं को गौरवान्वित समझते हैं!"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





