भारत

विहिप ने लगाया आरोप- दो जिलों में ईसाई मिशनरी लालच देकर करा रही मतांतरण, 56 पादरियों की लिस्ट तैयार

Deepa Sahu
11 March 2021 5:43 PM GMT
विहिप ने लगाया आरोप- दो जिलों में ईसाई मिशनरी लालच देकर करा रही मतांतरण, 56 पादरियों की लिस्ट तैयार
x
विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे

जनता से रिश्ता वेबडेस्क: भोपाल, विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा है कि मध्य प्रदेश के दो जिलों धार-झाबुआ में ईसाई मिशनरी झूठ बोलकरु और लालच देकर आदिवासियों का मतांतरण करा रही है। राजस्थान और गुजरात से सटे इस क्षेत्र में सक्रिय 56 पादरियों के नाम चिन्हित किए गए हैं, उनकी सूची संबंधित जिलों के कलेक्टर को सौंपी जाएगी। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि वह इन मामलों में उचित कार्रवाई करे। यह बात उन्होंने विश्व संवाद केंद्र में गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कही।

विहिप के केंद्रीय महामंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 2021 को लागू करने और इसे कानूनी रूप प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार का विहिप अभिनंदन करती है। अब इस कानून का उपयोग कर धर्म विरोधी घटनाओं को रोकने का प्रयास समाज के साथ विहिप करेगी। साथ ही गौ-हत्या व कम्युनिस्ट नक्सली हिंसा को रोकने के लिए भी विहिप के कार्यकर्ता काम करते रहेंगे।
1.10 करोड़ परिवारों से किया संपर्क
विहिप नेता ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के दौरान विहिप कार्यकर्ता प्रदेश के लगभग 45 हजार ग्रामों तक पहुंचे। इस दौरान करीब 5.5 करोड़ व्यक्तियों और 1.10 करोड़ परिवारों से संपर्क किया गया। आने वाले साढ़े तीन साल में श्रीराम गर्भगृह में विराजमान हो जाएंगे। इस दौरान विहिप सेवा कार्यों में वृद्धि के लिए प्रयास करेगी।
मंदिरों को मुक्त कराएंगे
परांडे ने कहा कि आने वाले समय में देशव्यापी अभियान चलाकर मंदिरों को सरकारों के संरक्षण से मुक्त कराया जाएगा। इसके माध्यम से सरकारों से अपील की जाएगी कि देश के समस्त मंदिरों की देखरेख समाज के हाथों में सौंपी जाए।


Next Story