भारत

कांग्रेस के दिग्गज नेता लेंगे बीजेपी की सदस्यता

jantaserishta.com
30 April 2024 1:31 PM IST
कांग्रेस के दिग्गज नेता लेंगे बीजेपी की सदस्यता
x
रायसेन: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में कांग्रेस के विधायक रामनिवास रावत भाजपा की सदस्यता लेने वाले हैं।
विदिशा संसदीय क्षेत्र के रायसेन जिले के बेगमगंज में मंगलवार को जनसभा का आयोजन किया गया। इस सभा में मुख्यमंत्री डॉ यादव भी मौजूद थे। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की बुरी हालत हो गई है। उनके लोकसभा प्रत्याशी ही पार्टी छोड़कर भाजपा में आ रहे हैं।
इतना ही नहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक रामनिवास रावत को भी मुख्यमंत्री डॉ यादव ही भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस में कोई दम नहीं बचा है, थोड़ा बहुत था तो उसे भी मोहन यादव और भाजपा ने खत्म कर दिया है।
पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री यादव का आभारी हूं जिन्होंने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि लाडली बहना योजना जारी रहेगी। यह केवल लाडली बहना नहीं, अब लखपति बहना बनाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कह दिया है कि अब लखपति दीदी बनाएंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story