भारत

दिग्गज अभिनेत्री सुलोचना दीदी का निधन

Shantanu Roy
4 Jun 2023 3:11 PM GMT
दिग्गज अभिनेत्री सुलोचना दीदी का निधन
x
बड़ी खबर
नई दिल्ली। सिनेमा की दुनिया से एक बार फिर से दुखद खबर सामने आई है। अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और दिलीप कुमार जैसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस सुलोचना लाटकर (Sulochana Latkar) का निधन हो गया है। सुलोचना लाटकर ने 94 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। सुलोचना की तबीयत बीते कुछ दिनों से खराब थी और आखिरकार उनकी सांसें थम गईं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुलोचना लाटकर बीते कुछ वक्त से सांस की बीमारी से जूझ रही थीं, और उनका इलाज चल रहा था। जानकारी के मुताबिक सुलोचना लाटकर का पार्थिव शरीर, सोमवार सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक प्रभा देवी स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। वहीं उसके बाद शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
बता दें कि सुलोचना ने हिंदी के साथ ही साथ मराठी फिल्मों में भी काम किया था। उनकी प्रसिद्ध मराठी फिल्मों में 'मराठा तितुका मेलवावा', 'मोलकरीण', 'बाला जो रे', 'सांगते ऐका', 'ससुरवास', 'वाहिनी ची बंगद्या' शामिल हैं। वहीं बॉलीवुड में उन्होंने 'रेशमा और शेरा', 'मजबूर' और 'मुकद्दर का सिकंदर' जैसी फिल्मों में काम किया। सुलोचना ने कुछ फिल्मों में अमिताभ की मां का भी रोल निभाया था। सुलोचना के खाते में करीब 250 हिंदी फिल्में और 50 मराठी फिल्में शामिल हैं।
Tagsदिग्गज अभिनेत्री का निधनसुलोचना दीदी का निधनअदाकारा सुलोचना का निधनVeteran actress passes awaySulochana Didi passes awayActress Sulochana passes awayमुंबई न्यूज हिंदीमुंबई न्यूजमुंबई की खबरमुंबई लेटेस्ट न्यूजमुंबई क्राइममुंबई न्यूज अपडेटमुंबई हिंदी न्यूज टुडेमुंबई हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज मुंबईमुंबई हिंदी खबरमुंबई समाचार लाइवmumbai news hindimumbai newsmumbai ki khabarmumbai latest newsmumbai crimemumbai news updatemumbai hindi news todaymumbai hindinews hindi news mumbaimumbai hindi newsmumbai news liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story