भारत

बड़ी ही अजीबोगरीब खबर...कुत्ते ने काट लिया था गाय को, उसके बाद...

jantaserishta.com
7 May 2026 8:57 AM IST
बड़ी ही अजीबोगरीब खबर...कुत्ते ने काट लिया था गाय को, उसके बाद...
x
पढ़ें पूरी खबर.
छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक शादी समारोह के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया. गांव में बारातियों और स्थानीय लोगों को उस गाय के दूध से बनी छाछ परोसी गई थी, जिसमें बाद में रेबीज़ जैसे लक्षण दिखाई दिए. मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने तुरंत गांव में स्वास्थ्य कैंप लगाकर लोगों को एहतियातन एंटी रेबीज़ वैक्सीन लगानी शुरू कर दी.
जानकारी के मुताबिक, गांव में एक दिन पहले शादी समारोह आयोजित हुआ था, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भोजन के साथ छाछ का सेवन किया. अगले ही दिन गाय की अचानक तबीयत बिगड़ गई. जांच में पता चला कि कुछ समय पहले उस गाय को एक कुत्ते ने काट लिया था. इसके बाद गांव वालों में डर का माहौल बन गया.
गाय की जांच करने पहुंचे पशु चिकित्सक डॉ. लोकेश बेलवंशी ने बताया कि गाय में रेबीज से मिलते-जुलते कई लक्षण दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि गाय लगातार लार गिरा रही थी, असामान्य रूप से गुस्सैल व्यवहार कर रही थी और सिर पटक रही थी. पशु चिकित्सक के अनुसार ये सभी लक्षण रेबीज़ संक्रमण की ओर संकेत करते हैं.
मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम तुरंत गांव पहुंची. बीएमओ डॉ. पुष्पारानी सिंह ने बताया कि जिन लोगों ने बीमार गाय के दूध से बने दही और छाछ का सेवन किया था, उन्हें सावधानी के तौर पर एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई जा रही है. उन्होंने कहा कि अब तक करीब 250 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है.
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार शादी में आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में मेहमान शामिल हुए थे. ऐसे में प्रशासन उन सभी लोगों की पहचान कर उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहा है, जिन्होंने समारोह में भोजन किया था. स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार गांव में मौजूद हैं और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है. फिलहाल प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और गाय की स्थिति की भी निगरानी की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story