भारत

SDM ऑफिस का बेहद चौंकाने वाला वीडियो, एक्शन हुआ

jantaserishta.com
19 Aug 2025 6:28 PM IST
SDM ऑफिस का बेहद चौंकाने वाला वीडियो, एक्शन हुआ
x
वीडियो वायरल.
औरैया: यूपी के औरैया के सदर उपजिलाधिकारी राकेश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एसडीएम अपने ऑफिस में बैठे हैं और मोबाइल चला रहे हैं, तभी एक व्यक्ति उठकर उनकी टेबल की रैक में एक लिफाफा रखता है. लिफाफा रखने के बाद वह व्यक्ति हाथ जोड़कर चला जाता है, जिसके बाद एसडीएम राकेश कुमार उस लिफाफे को निकालकर अपनी जेब में रखते हुए नजर आ रहे हैं. फिलहाल, इस घटना का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी ने तुरंत कार्रवाई की है.
वीडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी ने तत्काल प्रभाव से औरैया सदर के उपजिलाधिकारी राकेश कुमार को जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है. उनकी जगह अजय आनंद वर्मा को औरैया सदर का नया एसडीएम बनाया गया है. जिलाधिकारी ने इस वीडियो को गंभीरता से लेते हुए अपर जिलाधिकारी अविनाश चंद्र को मामले की जांच सौंपी है. अपर जिलाधिकारी ने बताया कि वीडियो की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
यह वीडियो एसडीएम के ही सरकारी ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे का बताया जा रहा है. अब यह जांच का विषय है कि यह वीडियो किसने और क्यों वायरल किया. इसके अलावा, लिफाफे के अंदर क्या था, यह भी एक बड़ा सवाल है. प्रशासन इस मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं. जिलाधिकारी ने कहा है कि लिफाफे का राज और सरकारी ऑफिस के वीडियो को वायरल करने वाले का पता जल्द ही लगा लिया जाएगा. देखें वीडियो-
ऐसे में अब देखना होगा कि एसडीएम स्तर के अधिकारी के इस वीडियो पर क्या जांच रिपोर्ट सामने आती है. रिपोर्ट आने के बाद क्या कार्रवाई होती ये भी देखना होगा. फिलहाल, डीएम ने जल्द जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है. घटना महकमे में चर्चा का विषय बन गई है .
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story