
x
सांकेतिक तस्वीर
फैली सनसनी.
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के तिमारपुर इलाके में एक बेहद हैरान और परेशान करने वाला मामले सामने आया है। यहां एक 26 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर कार में आगे की सीट पर बैठने को लेकर हुए झगड़े में अपने बुजुर्ग पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक सीआईएसएफ के रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर थे। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि परिवार ने उत्तराखंड स्थित अपने पैतृक गांव जाने के लिए कार किराये पर ली थी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि हत्या के आरोपी बेटे की पहचान दीपक के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया और अपराध में इस्तेमाल हुई बंदूक और 11 कारतूस बरामद किए गए हैं।
हत्या की यह घटना गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे तिमारपुर के एमएस ब्लॉक के पास हुई, जहां गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों ने गोली चलने की आवाज सुनी और मौके पर पहुंचे। सूत्र ने बताया, ‘‘पुलिस ने फुटपाथ पर खून से लथपथ एक व्यक्ति को पड़ा हुआ पाया, जबकि स्थानीय लोग आरोपी से बंदूक छीनने की कोशिश कर रहे थे।’’
मृतक की पहचान 60 वर्षीय सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई, जो सीआईएसएफ के रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर थे। सूत्रों ने बताया कि लहूलुहान हालत में सुरेंद्र सिंह को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों ने कहा कि गोली उनके बाएं गाल पर लगी थी, जिससे उनके चेहरे पर कई छर्रे लगे थे। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि सीआईएसएफ से छह महीने पहले ही रिटायर हुए सुरेंद्र सिंह का परिवार उत्तराखंड में अपने पैतृक गांव में बसने की तैयारी कर रहा था।
पुलिस से जुड़े सूत्र ने बताया कि उन्होंने एक कार किराये पर ली और उसमें अपना सामान लाद रहे थे। इसी बीच सुरेंद्र और उनके बेटे दीपक के बीच इस बात पर बहस शुरू हो गई कि आगे की सीट पर कौन बैठेगा। बहस इतनी बढ़ी की दीपक ने अपने पिता को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





