भारत

बेहद शर्मनाक वारदात: भैंस के बछड़े को बनाया हवस का शिकार, इलाके में हड़कंप

jantaserishta.com
30 Oct 2022 10:03 AM IST
बेहद शर्मनाक वारदात: भैंस के बछड़े को बनाया हवस का शिकार, इलाके में हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

उसे अस्पताल पहुंचाया गया.
पुणे: महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे (Pune) शहर से बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां भैंस के बछड़े के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 38 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि मामला शहर के डेक्‍कन इलाके का है.
स्थानीय लोगों ने शख्स को कथित रूप से बछड़े के साथ दुष्कर्म करते देखा और उसकी जमकर पिटाई कर डाली, जिसके बाद वह बेहोश हो गया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया. लेकिन पिटाई के कारण वह घायल हो गया था, जिसके चलते उसे सैसून अस्पताल पहुंचाया गया.
मामले को लेकर दक्कन थाने के एक वरिष्ठ निरीक्षक ने कहा, "स्थानीय लोगों द्वारा पेश किए गए सबूतों के आधार पर आरोपी शख्स के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 377 समेत अन्य प्रावधानों और पशु अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. जानवर के साथ इस तरह का घिनौना कृत्य करने के लिए उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी."

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story