भारत

बेहद शर्मनाक: पिता ने डाली नाबालिग बेटी पर बुरी नजर, किया रेप, फिर...

jantaserishta.com
9 July 2022 5:21 PM IST
बेहद शर्मनाक: पिता ने डाली नाबालिग बेटी पर बुरी नजर, किया रेप, फिर...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

3-4 साल पहले मां का देहांत हो जाने के बाद उसकी बड़ी बहन दादी के पास, छोटा भाई ननिहाल में ओर वह पिता के पास गांव में रहने लगी.

हनुमानगढ़: 16-17 साल की नाबालिग से पिछले डेढ़ साल से दुष्कर्म कर रहे आरोपी पिता को पल्लू थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मां के देहांत के बाद नाबालिग अपने पिता के साथ रह रही थी. कुछ समय तो सब सही चलता रहा. पिछले डेढ़ साल से आरोपी पिता बच्ची के साथ जबरन बलात्कार करता रहा.

हनुमानगढ़ एसपी अजय सिंह ने बताया कि 4 जुलाई को नाबालिग ने अपने मामा के साथ आकर थाना पल्लू में एक रिपोर्ट दी. जिसमें बताया कि वे कुल तीन भाई बहन हैं. 3-4 साल पहले मां का देहांत हो जाने के बाद उसकी बड़ी बहन दादी के पास, छोटा भाई ननिहाल में ओर वह पिता के पास गांव में रहने लगी. उस समय उसकी उम्र 13 साल थी.
कुछ समय तो सब कुछ ठीक-ठाक रहा अब करीब डेढ़ साल से उसका पिता उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है. पीड़िता द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार जब उसने इसका विरोध किया और दादी और मामा को बताने को कहा तो उसके पिता ने उसे धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा.
डर की वजह से वह सब सहती रही. उसके पिता उसे कभी अपने मामा और दादी के पास भी नहीं भेजता था. अबकी बार उसका मामा उसे पिता के यहां से ले गया, तब उसने हिम्मत कर सारी बात अपने मामा को बता दी.
एसपी अजय सिंह ने बताया कि रिपोर्ट पर थाना पल्लू पर पोक्सो एक्ट एवं आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान एसआई किशन सहाय द्वारा शुरू किया गया. पीड़िता की उम्र इस समय 16- 17 साल है और वह सातवीं तक पढ़ी हुई है. अनुसंधान अधिकारी द्वारा त्वरित कार्रवाई कर 72 घंटों के अंदर आरोपी पिता को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story