भारत

बेहद शर्मनाक: नवजात के शवों को मुंह में दबाएं दिखे कुत्ते

jantaserishta.com
5 Feb 2022 8:26 AM IST
बेहद शर्मनाक: नवजात के शवों को मुंह में दबाएं दिखे कुत्ते
x
अस्पताल के नजदीक से गुजरने वाले लोगों ने जब यह देखा तो हंगामा हो गया.

बालासोर: ओडिशा के बालासोर में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां सरकारी अस्पताल के सामने कुत्तों का झुंड दिन के उजाले में नवजात बच्चों के शवों को नोंच रहा था. अस्पताल के नजदीक से गुजरने वाले लोगों ने जब यह देखा तो हंगामा हो गया. लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है.

घटना बालासोर जिला अस्पताल के सामने की है. यहां सिद्धिविनायक मंदिर के पास अस्पताल की पिछला गेट है. मंदिर होने के कारण इस रास्ते पर काफी भीड़भाड़ रहती है. शुक्रवार को जब लोग यहां से गुजर रहे थे तो उन्होंने कुत्तों के झुंड को नवजात के शवों के पास देखा. शवों से खून भी रिस रहा था, जो आसपास बिखरा पड़ा था. घटना से आक्रोशित लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी. अस्पताल परिसर में ही बनी पुलिस चौकी से कुछ ही देर में पुलिस वहां पहुंच गई.
पुलिस फिलहाल इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शवों को किसी ने अस्पताल के गेट के सामने फेंका था या कुत्ते अस्पताल के नजदीक से निकलने वाले नाले से शव उठाकर अस्पताल के पास ले आए. घटना सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन के प्रति लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है. इलाके की सामाजिक कार्यकर्ता नाजिया आफरीन ने आज तक से इस मामले में बात की. उन्होंने कहा कि ये नई बात नहीं है. इससे पहले भी सरकारी अस्पताल के बाहर आवारा कुत्तों के नवजात शिशुओं को नोंचने की खबरें सामने आती रहती हैं. लेकिन सवाल यह है कि इस तरह के मामले सामने आने के बाद कोई कार्रवाई क्यों नहीं की जाती. देखा गया है कि ज्यादातर मामलों में नवजात बच्चियां ही होती हैं. इन घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन कोई कदम नहीं उठा रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story