भारत

पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर स्थित बिपरजॉय बेहद खतरनाक चक्रवाती तूफान

Rounak Dey
11 Jun 2023 2:26 PM GMT
पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर स्थित बिपरजॉय बेहद खतरनाक चक्रवाती तूफान
x
खतरनाक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा।
एक बार फिर तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग की माने तो बिपरजॉय और भी भयानक रूप ले सकता है। रविवार सुबह कहा गया था कि अगले कुछ घंटों के भीतर यह बेहद खतरनाक चक्रवाती तूफान (VSCS) में बदल जाएगा। आखिरकार, रविवार करीब डेढ़ बजे बिपरजॉय बेहद खतरनाक चक्रवाती तूफान में बदल गया। इस तूफान का असर कई तटीय इलाकों में देखने को मिल सकता है। इस दौरान यहां तूफान व तेज बारिश होने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का कहना है कि VSCS ‘बिपरजॉय’ के उत्तर की ओर बढ़ने के आसार है। यहां तक की, गुरुवार को पाकिस्तान और उससे सटे सौराष्ट्र और कच्छ के तटों तक इसके पहुंचने की संभावना है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को जानकारी देते हुए कहा कि पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर स्थित बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय अत्यंत खतरनाक चक्रवाती तूफान में बदल गया है। इसका असर पाकिस्तान तक देखा जाएगा। 15 जून तक यह खतरनाक बिपरजॉय पाकिस्तान और उससे सटे तट तक पहुंच जाएगा।
चक्रवात बिपरजोय अरब सागर में केंद्रित है। यह पोरबंदर के दक्षिण-पश्चिम में लगभग 450 किमी की दूरी पर है। हमारा पूर्वानुमान इसके उत्तर में बढ़ने का है। यह 15 जून की दोपहर तक कच्छ के तट को पार करेगा, जिसकी रफ्तार 125-135 किमी प्रति घंटा का पूर्वानुमान लगाई है। मौसम विज्ञान महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि 15 जून को सबसे अधिक खतरा है और सब लोगों को घर के अंदर सुरक्षित स्थान पर रहें। इसके आने से पेड़, बिजली के खंबे, सेलफोन टॉवर उखड़ सकते हैं जिसकी वजह से बिजली और दूरसंचार में व्यवधान आ सकता है। इसकी वजह से खड़ी फसलों का भी नुकसान होगा।
स्थानीय MeT विभाग के अनुसार, राजस्थान में शनिवार को लू की स्थिति जारी रही, जबकि राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। बताया जा रहा है कि अगले सप्ताह राज्य के कुछ हिस्सों में चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' के कारण बारिश हो सकती है। बता दें, राजस्थान के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में 14-15 जून को बारिश हो सकती है। वहीं, जोधपुर और उदयपुर जिलों में आंधी के साथ बारिश की भी संभावना है।
Next Story