भारत
बेहद डरावना VIDEO...डॉग ने बच्ची को नोच डाला, परिजन पर भी हमला, दहशत फैल गई
jantaserishta.com
9 Jan 2023 2:51 PM IST

x
सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
सूरत (आईएएनएस)| सूरत में अपने घर के सामने खेल रही एक बच्ची को पागल कुत्ते ने काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी सर्जरी करानी पड़ी। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सोमवार को सोशल मीडिया पर सामने आया।
पीड़ित रवि की मौसी मेघा ने मीडिया को बताया कि बच्ची शनिवार शाम फूलपाड़ा इलाके में घर के सामने खेल रही थी, तभी पागल कुत्ते ने उसके चेहरे पर हमला बोल दिया। मामूली सर्जरी करनी पड़ी और उनके गाल पर टांके भी लगे।
रवि को पागल कुत्ते से बचाने वाली किंजलबेन ने कहा कि वह अपने बच्चों के साथ खेल रही थी। दूसरे बच्चे आगे निकल गए थे और रवि पीछे रह गई, तभी कुत्ते ने उसे काट लिया।
सोमवार को सीसीटीवी फुटेज सामने आने और स्थानीय लोगों द्वारा सूरत नगर निगम (एसएमसी) से शिकायत किए जाने के बाद ही टीम हरकत में आई। एसएमसी अधिकारी राजेश घेलानी ने बताया कि टीम ने फूलपाड़ा इलाके से तीन से चार कुत्तों को पकड़ा है।
उन्होंने यहां तक दावा किया कि एसएमसी की टीम रोजाना 30 से 35 आवारा कुत्तों को पकड़ रही है। पिछले कैलेंडर वर्ष में 7521 कुत्तों को पकड़ा गया, जिनमें से 6530 की नसबंदी की गई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





