भारत

एनडीए के घोषणा पत्र से बहुत खुशी हुई, मैं भी इस व्यवस्था का हिस्सा हूं: मैथिली ठाकुर

jantaserishta.com
31 Oct 2025 2:39 PM IST
एनडीए के घोषणा पत्र से बहुत खुशी हुई, मैं भी इस व्यवस्था का हिस्सा हूं: मैथिली ठाकुर
x
दरभंगा: पटना में शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपना साझा घोषणा पत्र जारी किया। राजधानी के होटल मौर्य में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा पत्र को जारी किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान, 'हम' प्रमुख जीतनराम मांझी और आरएलएम के उपेंद्र कुशवाहा सहित एनडीए के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
एनडीए के 'संकल्प पत्र' पर अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मैथिली ठाकुर ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "यह वाकई बहुत अच्छी बात है और अब जबकि मैं भी इस व्यवस्था की सदस्य बन गई हूं, मुझे इस घोषणा पर बहुत खुशी है। मैं भी इसे सफल बनाने में सक्रिय योगदान दूंगी।"
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का सम्मान और प्रभाव वैश्विक स्तर पर फैला हुआ है। उनकी लोकप्रियता अपार है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कहा, "उनके नाम का वाकई बहुत प्रभाव है। लोग उनका बहुत सम्मान करते हैं, न सिर्फ भारत में, बल्कि विदेशों में भी उनका बहुत सम्मान है। मैंने खुद यह देखा है, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी और लंदन जैसे देशों में मेरे कार्यक्रमों के दौरान, उन देशों के लोगों ने भी मुझे बधाई संदेश भेजे हैं। वे प्रधानमंत्री मोदी से बेहद प्रभावित हैं। मेरे लिए यह स्पष्ट है कि उनका प्रभाव और सम्मान भारत से कहीं आगे तक फैला हुआ है।"
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में दिए गए बयान पर कहा, "अब मुझे किसी बात से हैरानी नहीं होती। न ही मुझे यह कहने का मन करता है कि 'अरे, वे ऐसा कैसे कह सकते हैं?' विपक्ष का काम है बोलना, अगर वे नहीं बोलेंगे, तो और कौन बोलेगा?"
बता दें कि बिहार में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री वोट के लिए कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने पीएम मोदी पर ड्रामा करने का आरोप लगाया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story