भारत
डॉक्टर सुसाइड केस में फैसला आया, नेता जी को बड़ा झटका, जानें क्या है पूरा मामला?
jantaserishta.com
28 Feb 2024 2:10 PM IST

x
कुल तीन लोगों को दोषी बताया गया है।
नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के एक डॉक्टर की आत्महत्या के मामले में कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जारवाल को दोषी करार दिया है। राउज एवेन्यू अदालत ने देवली के विधायक प्रकाश जारवाल को आईपीसी की धारा 306 और 120B के तहत दोषी पाया है। आम आदमी पार्टी विधायक प्रकाश जारवल समेत कुल तीन लोगों को दोषी बताया गया है।
स्पेशल जज एमके नागपाल की अदालत ने बुधवार को यह फैसला दिया। नवंबर 2021 में एक अन्य बेंच ने आम आदमी पार्टी नेता के खिलाफ आरोप तय किए थे। मामला चार साल पुराना है। 18 अप्रैल 2020 को दक्षिणी दिल्ली के दुर्गा विहार में रहने वाले 52 वर्षीय डॉक्टर ने खुदकुशी कर ली थी। डॉक्टर ने सुसाइड नोट में आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जारवाल पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। दिल्ली पुलिस ने जारवाल और उनके सहयोगियों पर जबरन वसूली और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया था।
मृतक डॉक्टर टैंकर सप्लाई के कारोबार से भी जुड़े हुए थे। आरोप लगा कि टैंकर सप्लाई के मामले में ही उनसे वसूली की जा रही थी और इतना परेशान किया गया कि डॉक्टर जान देने को मजबूर हो गए।
Tagsदिल्लीदिल्ली न्यूज़दिल्ली पुलिसडॉक्टरआत्महत्याआम आदमी पार्टीविधायक प्रकाश जारवालप्रकाश जारवालविधायक दोषीDelhiDelhi NewsDelhi PoliceDoctorSuicideAam Aadmi PartyMLA Prakash JarwalPrakash JarwalMLA convicted
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





