भारत

सड़क पर गेहूं समेट रहे 4 लोगों को वाहन ने रौंदा, सभी की मौत, खून से लाल हुई सड़क

jantaserishta.com
11 April 2023 2:50 PM IST
सड़क पर गेहूं समेट रहे 4 लोगों को वाहन ने रौंदा, सभी की मौत, खून से लाल हुई सड़क
x
बड़ा हादसा हो गया.
धार (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के धार जिले में सोमवार की देर रात एक बड़ा हादसा हो गया, जब सड़क पर गिरे गेहूं को कुछ लोग समेट रहे थे। तभी एक अनियंत्रित वाहन ने उन्हें रौंद दिया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में पिता पुत्र भी शामिल हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात को मुन्ना लाल लोधा अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली में गेहूं भरकर बेचने राजगढ़ की तरफ जा रहा था, वह इंदौर अहमदाबाद फोरलेन मार्ग पर आगे बढ़ रहा था तभी ट्रैक्टर ट्रॉली से गेहूं सड़क पर गिरने लगा।
गेहूं को समेटने के लिए मुन्ना लाल ने अपने बेटे नवदीप को फोन किया और वह मजदूरों को लेकर मौके पर पहुंच गया। पिता-पुत्र और दो अन्य लोग गेहूं समेट रहे थे, तभी एक आयशर वाहन आया और उसने चारों को रौंद दिया, जिसके चलते उनकी मौत हो गई। यह हादसा सरदारपुर थाना क्षेत्र में हुआ। आयशर चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story