भारत

वाहन चोरों को दबोचा गया, मास्टर चाबी से करते थे खेल

jantaserishta.com
24 Sept 2022 2:33 PM IST
वाहन चोरों को दबोचा गया, मास्टर चाबी से करते थे खेल
x
पेंटर का काम करते थे।
नई दिल्ली: (आईएएनएस)| दिल्ली पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है, जो पहले राष्ट्रीय राजधानी में पेंटर का काम करते थे। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार किए गए चोरों की पहचान अरमान अली और आलम खान के रूप में हुई है। ये आरोपी मास्टर चाबी की मदद से दिल्ली और आसपास के इलाकों से बाइक चुराते थे।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) ईशा पांडे ने बताया कि 22 सितंबर को सूचना मिली थी कि दो शख्स अर्पण विहार के एनटीपीसी पार्क में चोरी की मोटरसाइकिल से आएंगे, जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
डीसीपी ने कहा, दोनों आरोपियों को मोटरसाइकिल पर देखे जाने के बाद तुरंत पकड़ लिया गया। मोटरसाइकिल के मालिकाना हक के बारे में पूछने पर वे कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके।
बरामद मोटरसाइकिल कालिंदी कुंज इलाके से चोरी की गई थी। इसके अतिरिक्त, अर्पण विहार से दो और मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं, जो दिल्ली के ओखला औद्योगिक क्षेत्र और राजस्थान के नीमराना से चोरी हुई थीं।
दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story