भारत
वाहन चोरों का गिरोह बेनकाब: दो शातिर ऑटो-लिफ्टर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक और दो चाकू बरामद
jantaserishta.com
21 Oct 2025 6:11 PM IST

x
खुलासा हुआ.
नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गश्त के दौरान दो कुख्यात वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान चोरी की तीन मोटरसाइकिलें और दो बटन वाले चाकू बरामद किए गए। दोनों आरोपी पेशेवर अपराधी हैं और पहले भी कई मामलों में जेल जा चुके हैं।
19 अक्टूबर की शाम लगभग 7 बजे, ज्योंति नगर थाना पुलिस की टीम इलाके में गश्त पर थी। जब टीम जल बोर्ड सर्विस रोड, लोनी गोल चक्कर के पास पहुंची, तो दो संदिग्ध युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार दिखे। पुलिस को देखकर दोनों युवकों ने यू-टर्न लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से एक-एक बटनदार चाकू बरामद हुआ। जब उनकी मोटरसाइकिल की जांच की गई तो वह थाना महिंद्रा पार्क क्षेत्र से चोरी की गई पाई गई।
दोनों आरोपियों की पहचान मनीष उर्फ मन्नू (29) और आकाश (27) के रूप में हुई। दोनों आरोपी दिल्ली के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट और धारा 106 बीएनएसएस के तहत थाना ज्योंति नगर में मामला दर्ज किया।
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बाइक चोरी की वारदातों में शामिल होने की बात कबूल की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने दो और चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं, जो क्रमशः थाना ज्योंति नगर और थाना एम.एस. पार्क क्षेत्र से चोरी की गई थीं।
जांच में पता चला कि आरोपी मनीष उर्फ मन्नू पहले 12 आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है, जबकि आकाश के खिलाफ 2 स्नैचिंग के केस दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी शातिर अपराधी हैं जो लंबे समय से वाहन चोरी कर उसे कबाड़ियों के माध्यम से बेचते थे। दोनों चोरी की मोटरसाइकिलों पर नंबर प्लेट बदलकर दूसरे इलाकों में घूमते थे ताकि पुलिस को गुमराह कर सकें। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है, और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या इनके गिरोह में और भी सदस्य शामिल हैं या नहीं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





