भारत

वाहन चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद

jantaserishta.com
21 Oct 2025 6:35 PM IST
वाहन चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद
x
बड़ा एक्शन.
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई में चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम वंश और विवेक हैं, दोनों गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, सूरजपुर पुलिस टीम 21 अक्टूबर को गश्त के दौरान हरप्रसाद कॉलोनी, कस्बा सूरजपुर में मौजूद थी। इसी दौरान दोनों आरोपी चोरी की एक मोटरसाइकिल लेकर जा रहे थे। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिस पर दोनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर मौके पर ही पकड़ लिया।
पूछताछ में अभियुक्तों ने कबूल किया कि वे रात में हरप्रसाद कॉलोनी से इस मोटरसाइकिल को चोरी कर ले जा रहे थे। कड़ी पूछताछ में खुलासा हुआ है कि उन्होंने नोएडा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से दो अन्य मोटरसाइकिलें भी चोरी की हैं। उनकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने बराही मंदिर वाले रास्ते पर स्थित एक खंडहर से दो मोटरसाइकिलें बरामद कीं। इन दोनों मोटरसाइकिलों के चोरी होने के स्थान की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना सूरजपुर पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास और संभावित अन्य साथियों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपी काफी समय से वाहन चोरी की घटनाओं में लिप्त हैं और मौका पाकर बाइक चोरी कर उन्हें नोएडा व गाजियाबाद क्षेत्र में सस्ते दामों पर बेच देते थे।
बरामद मोटरसाइकिलों के असली मालिकों की पहचान कर उन्हें सुपुर्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। थाना सूरजपुर पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोरी के कई और मामलों के खुलासे होने की आशंका है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story