भारत

सब्जी भरे ट्रक में एलिवेटड रोड पर लगी आग, VIDEO

jantaserishta.com
8 April 2023 2:23 PM IST
सब्जी भरे ट्रक में एलिवेटड रोड पर लगी आग, VIDEO
x
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा के सेक्टर-33 एलिवेटड रोड पर एक ट्रक में आग लग गई। ट्रक में सब्जियां भरी हुई थी। आग की वजह शॉट सर्किट बताई जा रही है। आग पूरे ट्रक को अपनी चपेट में लेती इससे पहले की दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। आग ये ट्रक का केबिन जलकर राख हो गया। सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि आग लगते ही चालक और परिचालक दोनों ने ट्रक को खड़ा किया और वे उतर गए। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। जिन्होंने आग पर काबू पाया। आग से कोई जन हानि नहीं हुई है।
पीक आवर में ट्रक में आग लगने से एलिवटेड पर जाम लग गया। करीब 20 से 25 मिनट में आग पर काबू पाया गया। इसके बाद एक लेन को बंद कर वाहनों को निकाला गया। अब क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story