वीर सावरकर की जयंती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया याद, लिखा- मां भारती के कर्मठ सपूत

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें याद किया. इस दौरान उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है. प्रधानमंत्री मोदी ने वीर सावरकर को नमन करते हुए ट्वीट किया मां भारती के कर्मठ सपूत वीर सावरकर को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि. पीएम ने कहा कि वीर सावरकर ओजस्वी कवि और समाज सुधारक थे. जिन्होंने हमेशा सद्भावना और एकता पर बल दिया. इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी वीर सावरकर को श्रद्धांजलि दी.
मां भारती के कर्मठ सपूत वीर सावरकर को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। pic.twitter.com/AHk7L6qBib
— Narendra Modi (@narendramodi) May 28, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





