भारत
वसुंधरा राजे सिंधिया ने बीएल संतोष से की मुलाकात, राजस्थान को लेकर बढ़ी हलचल
jantaserishta.com
7 Jun 2023 2:59 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय पहुंचकर पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष के साथ मुलाकात की। हालांकि इसे एक औपचारिक मुलाकात बताया जा रहा है लेकिन राजस्थान विधान सभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर दोनों नेताओं की इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, राजस्थान में सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ने का मन बना चुका भाजपा आलाकमान वसुंधरा राजे सिंधिया के कद और राजनीतिक प्रभाव को देखते हुए उन्हें कोई बड़ी भूमिका दे सकता है। विधान सभा चुनाव के लिए बनने वाली चुनाव प्रचार कमेटी की कमान सौंपने सहित कई अन्य विकल्पों पर भी विचार किया जा रहा है।
वसुंधरा राजे सिंधिया वर्तमान में पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है लेकिन वे राजस्थान में होने वाले विधान सभा चुनाव में अपनी दावेदारी छोड़ने को तैयार नहीं है। वसुंधरा गुट की तरफ से लगातार आलाकमान से यह मांग की जा रही है कि पार्टी उन्हें अपना चेहरा घोषित कर चुनाव में उतरे, जबकि उनके विरोधी सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं।
आईएएनएस के साथ खास बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने हाल ही में सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ने की वकालत करते हुए यह कहा था कि, जिस पार्टी के पास दुनिया का सबसे लोकप्रिय चेहरा और सबसे सक्षम नेतृत्व हो उस पार्टी को चेहरों के होने या ना होने से कोई फर्क नहीं पड़ता। हमारे पास मोदी का इतना सशक्त चेहरा है जिनके लिए देश की जनता में आज भी इतना जबरदस्त क्रेज है। हम राजस्थान में प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ेंगे और आगे की प्रक्रिया तय करना पार्टी के संसदीय बोर्ड का काम है। संसदीय बोर्ड यह तय करेगा कि राजस्थान का नेतृत्व कौन करेगा।
इस लिहाज से आज की इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है।
Tagsराजस्थानराजस्थान बीजेपीवसुंधरा राजे सिंधियाबीएल संतोषRajasthanRajasthan BJPVasundhara Raje ScindiaBL Santosh
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





