
x
Delhi दिल्ली। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनका परिवार सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचा। इस दौरान राजे के साथ उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। इस मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में हलचल शुरू हो गई है।
पीएम मोदी के साथ वसुंधरा राजे और उनके परिवार की मुलाकात को वैसे तो शिष्टाचार मुलाकात बताया जा रहा है, लेकिन सियासी गलियारों में इस बैठक की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। मुलाकात के फोटो काफी वायरल हो रहे हैं।
वसुंधरा राजे के पोते विनायक प्रताप सिंह साल 2023 के विधानसभा चुनाव में चर्चाओं में आए थे। विनायक ने साल 2023 में पहली बार मतदान किया था। वहीं, वह अपनी दादी के चुनावी कैंपेन में भी कुछ स्थानों पर नजर आए थे।आपको बता दें कि विनायक प्रताप सिंह अपनी बॉडी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं और वह इसे लेकर एक यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं। मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी विनायक से काफी खास बातचीत करते दिखे।
माना जा रहा है कि विनायक प्रताप सिंह अपनी दादी वसुंधरा राजे की विरासत की राजनीति को आगे बढ़ाने का काम कर सकते हैं। चर्चा हो रही है कि विनायक राजनीति में जल्द ही एंट्री कर सकते हैं।बता दें, विनायक प्रताप सिंह फिटनेस को लेकर काफी सजग और जागरूक हैं; वह जिमिंग के साथ-साथ ओपन एक्सरसाइज पर ज्यादा ध्यान देते हैं। विनायक दिल्ली से कानून की पढ़ाई कर रहे हैं।
Tagsवसुंधरा राजेप्रधानमंत्री मोदीविनायक प्रताप सिंहराजस्थानराजनीति एंट्रीविधानसभा चुनाव 2023फिटनेसदिल्ली कानून पढ़ाईजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





