वरुण गांधी का तंज, कहा- पहले प्रहार फिर विचार करना एक संवेदनशील सरकार के लिए उचित नहीं

नई दिल्ली: भाजपा सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर अपनी सरकार के ऊपर हमला बोला है। वरुण ने ताजा हमला अग्निपथ योजना में लगातार हो रहे बदलावों को लेकर बोला है। वरुण ने इसको लेकर ट्वीट किया है कि जिस तरह से इसमें कुछ घंटों के भीतर ही लगातार बदलाव किए गए हैं, उससे जाहिर होता है कि योजना बनाते समय सभी बिंदुओं को ध्यान में नहीं रखा गया। साथ ही उन्होंने सरकार की संवेदनशीलता पर भी सवाल उठाए हैं।
'अग्निपथ योजना' को लाने के बाद महज कुछ घंटे के भीतर इसमें किए गए संशोधन यह दर्शाते हैं कि संभवतः योजना बनाते समय सभी बिंदुओं को ध्यान में नहीं रखा गया।
— Varun Gandhi (@varungandhi80) June 18, 2022
जब देश की सेना, सुरक्षा और युवाओं के भविष्य का सवाल हो तो 'पहले प्रहार फिर विचार' करना एक संवेदनशील सरकार के लिए उचित नहीं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





