भारत

वरुण गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखी चिट्ठी, जानें अब क्या कहा?

jantaserishta.com
20 Nov 2021 12:32 PM IST
वरुण गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखी चिट्ठी, जानें अब क्या कहा?
x

नई दिल्ली: कृषि कानूनों की वापसी के पीएम मोदी के ऐलान के बाद बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है. पीएम मोदी को लिखे गए पत्र में वरुण ने एमएसपी पर कानून की मांग की है. इसके साथ ही वरुण गांधी ने कहा है कि अन्य मुद्दों पर भी तुरंत फैसला किया जाना चाहिए, ताकि हमारे किसान अपना आंदोलन खत्म करके घर लौट सकें.

वरुण गांधी ने चिट्ठी में लिखा कि लखीमपुर खीरी घटना लोकतंत्र पर धब्बा है, इस मामले से जुड़े केंद्रीय मंत्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए. BJP सांसद वरुण गांधी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कहा, सरकार को राष्ट्र हित में न्यूनतम समर्थन मूल्य की वैधानिक गारंटी देने की किसानों की मांग स्वीकार करनी चाहिए.
वरुण गांधी ने आगे लिख कि किसान आंदोलन में 700 से ज्यादा हमारे किसान भाईयों और बहनों की जान चली गई है. फिर भी वो विपरीत परिस्थितियों में आंदोलन करते रहे. ऐसे में जिन भी किसानों की जान गई है, उन प्रत्येक पीड़ित परिवार के लिए 1 करोड़ रुपए का मुआवजा मिलना चाहिए. मुझे लगता है कि अगर कानून वापसी का फैसला पहले ले लिया गया होता तो ये जानें नहीं जातीं. वरुण गांधी ने पीएम मोदी लिखी चिट्ठी में ये भी कहा है कि आंदोलनरत किसानों के खिलाफ राजनीति से प्रेरित सभी झूठे मामलों को भी रद्द किया जाए.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story