भारत

गीता प्रेस मामले में सरकार के साथ खड़े हुए वरुण गांधी, बोले- यह एक संपूर्ण आंदोलन है

jantaserishta.com
20 Jun 2023 10:52 AM IST
गीता प्रेस मामले में सरकार के साथ खड़े हुए वरुण गांधी, बोले- यह एक संपूर्ण आंदोलन है
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से भाजपा के लोक सभा सांसद वरुण गांधी ने गीता प्रेस गोरखपुर को केंद्र की मोदी सरकार द्वारा गांधी शांति पुरस्कार दिए जाने का समर्थन करते हुए कहा है कि गीताप्रेस सिर्फ एक प्रकाशक नहीं, एक संपूर्ण आंदोलन है। वरुण गांधी ने एक दूसरे की आस्था के परस्पर सम्मान को एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र की पहचान बताते हुए गीता प्रेस की आलोचना करने वालों पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए यह भी जोड़ा कि अकारण आलोचना नकारात्मकता का आधार बनती है।
भाजपा सांसद वरुण गांधी ने ट्वीट कर कहा, गीताप्रेस सिर्फ एक प्रकाशक नहीं, एक संपूर्ण आंदोलन है। जिसने गरीब से गरीब परिवार को उनके धर्म से उच्चस्तरीय भाषा में लिखी त्रुटिहीन पुस्तकों के माध्यम से जोड़ा। अकारण आलोचना नकारात्मकता का आधार बनती है।
एक जमाने में वरुण गांधी को भाजपा में हिंदुत्व का फायर ब्रांड नेता कहा जाने लगा था, लेकिन किसान आंदोलन और अन्य कई विषयों पर वरुण गांधी ने अपनी ही सरकार से अलग लाइन लेकर कई तरह के सवालों को खड़ा कर दिया था। राजनीतिक गलियारे में लगातार यह सवाल उठने लगा था कि क्या भाजपा और वरुण गांधी का रिश्ता अब कुछ ही दिनों का बचा है। लेकिन गीता प्रेस मामले में सरकार के साथ खड़े होकर वरुण गांधी ने अपनी तरफ से स्पष्ट तौर पर एक राजनीतिक संदेश दे दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story