भारत

सांसद वरुण गांधी ने मानहानि का मुकदमा किया दायर

jantaserishta.com
16 April 2023 11:38 AM IST
सांसद वरुण गांधी ने मानहानि का मुकदमा किया दायर
x
पीलीभीत (यूपी) (आईएएनएस)| पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी ने वाराणसी के विवेक पांडे के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया है। विवेक पांडे ने अपने ट्विटर अकाउंट पर खुद को राइट-विंग ग्रुप का पदाधिकारी बताया हुआ है।
विवेक पांडेय ने 29 मार्च 2023 को अपने सोशल मीडिया ट्विटर पर संजय गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। इन अभद्र टिप्पणियों के खिलाफ वरुण गांधी ने अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय अभिनव तिवारी की अदालत का दरवाजा खटखटाया।
अपनी शिकायत में, वरुण गांधी ने कहा कि पांडे ने उनके पिता की छवि को 'खराब' करने की कोशिश की है और उनके बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की।
शिकायत में उन्होंने आगे कहा कि पांडे ने मनगढ़ंत और झूठा ट्वीट उनके दिवंगत पिता और उनके परिवार को बदनाम करने के इरादे से पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि पोस्ट से उनकी भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है।
पीलीभीत के एक वरिष्ठ वकील अश्विनी अग्निहोत्री ने कहा कि आईपीसी की धारा 500 के तहत आरोपी को मानहानि के लिए दो साल की कैद या जुर्माना या दोनों की सजा हो सकती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story