भारत

वरुण गांधी ने सभी सांसदों से अपने वेतन का एक हिस्सा बालासोर हादसे में शोक संतप्त परिजनों को देने की अपील की

jantaserishta.com
3 Jun 2023 5:01 PM IST
वरुण गांधी ने सभी सांसदों से अपने वेतन का एक हिस्सा बालासोर हादसे में शोक संतप्त परिजनों को देने की अपील की
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भाजपा सांसद वरुण गांधी ने ओडिशा के बालासोर में हुई भीषण रेल दुर्घटना को हृदय विदारक बताते हुए सभी सांसदों से घटना में मारे गए व्यक्तियों के शोक संतप्त परिजनों को मदद देने की अपील की है। वरुण गांधी ने सभी सांसदों से आगे आकर दुर्घटना पीड़ित परिवारों की मदद करने और अपनी तनख्वाह का एक हिस्सा शोक संतप्त परिजनों को देने की अपील की।
वरुण गांधी ने ट्वीट कर कहा, ओडिशा की रेल दुर्घटना हृदय विदारक है। जो परिवार इस हादसे से टूटे हैं हमें उनके साथ चट्टान की तरह खड़ा होना होगा। मेरा सभी साथी सांसदों से निवेदन है कि हम सभी अपनी तनख्वाह का एक हिस्सा शोक संतप्त परिजनों के नाम कर उनकी मदद के लिए आगे आयें।
इस दुघर्टना में न्याय मिलने की वकालत करते हुए वरुण गांधी ने यह भी कहा कि, पहले उन्हें सहारा मिले, फिर न्याय।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story