भारत

Manmohan Singh: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर विभिन्न राज्य सरकारों ने किया राजकीय शोक का ऐलान

jantaserishta.com
27 Dec 2024 1:25 PM IST
Manmohan Singh: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर विभिन्न राज्य सरकारों ने किया राजकीय शोक का ऐलान
x
नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री और प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर कई राज्य सरकारों ने राजकीय शोक की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और पंजाब सरकार ने भी सात दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है।
इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और राज्य सरकार की ओर से किसी भी मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, कुछ राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपने निर्धारित कार्यक्रम भी रद्द कर दिए, जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जहां ने अपनी प्रगति यात्रा स्थगित कर दिया, तो वहीं दूसरी तरफ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने सभी निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए। सीएम सैनी को महेंद्रगढ़ और हिसार जाना था। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर केंद्र सरकार ने देशभर में सात दिन के राष्ट्रीय शोक घोषित किया था। बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार को 92 साल की उम्र में एम्स में निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुवार शाम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
एम्स ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि उन्हें गुरुवार शाम 8.06 पर एम्स के मेडिकल इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उम्र संबंधित बीमारियों के लिए उनका उपचार चल रहा था और घर पर वह अचानक बेहोश हो गए थे। उन्होंने गुरुवार रात 9.51 बजे अंतिम सांस ली। मनमोहन सिंह साल 2004 से 2014 तक दो बार प्रधानमंत्री रहे थे। उनकी गिनती देश के बड़े अर्थशास्त्रियों में होती थी।
मनमोहन सिंह 1998 से 2004 तक विपक्ष के नेता भी रहे। हालांकि, साल 2004 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली जीत के बाद उन्होंने देश के 14वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने यूपीए-1 और 2 में प्रधानमंत्री का पद संभाला था। उन्होंने पहली बार 22 मई 2004 और दूसरी बार 22 मई 2009 को प्रधानमंत्री के पद की शपथ ली थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story