भारत

Varanasi: डिप्टी सीएम आज वाराणसी दौरे पर आएंगे

Admindelhi1
20 Jan 2025 10:22 AM IST
Varanasi: डिप्टी सीएम आज वाराणसी दौरे पर आएंगे
x
"डिप्टी सीएम दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे"

वाराणसी: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को वाराणसी दौरे पर रहेंगे। वे काशी विद्यापीठ ब्लॉक के हरिहर गांव में शाम 4:30 बजे चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे।

डिप्टी सीएम दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इसके बाद चिरईगांव ब्लॉक में पूर्व सांसद स्वर्गीय आनंद रत्न मौर्य की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। दोपहर 2 बजे गुलाब बाग, सिगरा में संविधान गौरव अभियान पर प्रेस को संबोधित करेंगे।

डिप्टी सीएम 3:10 बजे रोहनिया स्थित पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय में संविधान गौरव अभियान के तहत संगोष्ठी में भाग लेंगे। इसके बाद सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। कार्यक्रम समाप्त कर डिप्टी सीएम सड़क मार्ग से प्रयागराज रवाना होंगे।

Next Story