भारत

पटना-हावड़ा रुट पर 24 सितंबर से दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन

Nilmani Pal
20 Sept 2023 7:44 AM IST
पटना-हावड़ा रुट पर 24 सितंबर से दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन
x

बिहार। राजधानी पटना से पश्चिम बंगाल के हावड़ा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलने का इंतजार अब खत्म होने वाला है। रेलवे बोर्ड ने इस रूट पर देश की अब तक की सबसे तेज दौड़ने वाली ट्रेन चलाने की मंजूरी दे दी है। पटना-हावड़ा के बीच वंदे भारत ट्रेन 24 सितंबर से चलेगी। इसकी जानकारी मंगलवार को रेलवे बोर्ड ने पूर्व मध्य रेलवे को दी।

जानकारी के अनुसार 24 सितंबर को दोपहर में लगभग 12.30 बजे पटना जंक्शन से वंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर हावड़ा के लिए रवाना किया जाएगा। रेलवे बोर्ड से उद्घाटन के तिथि की जानकारी मिलते ही रेल प्रशासन तैयारी में जुट गया है। बिहार से चलने वाली यह दूसरी वंदे भारत ट्रेन होगी। इससे पहले पटना से रांची के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही है। रेलवे बोर्ड की ओर से पटना से हावड़ा के बीच चलने वाली वंदे भारत की समय सारणी और किराया अब तक तय नहीं किया गया है।

रेलवे के अधिकारी ने बताया कि बुधवार की शाम तक बोर्ड की ओर से किराया और समय सारणी तय कर दी जाएगी। रेलवे बोर्ड को बहुत पहले ही समय सारणी उपलब्ध करा दी गई है। पटना से हावड़ा की दूरी 530 किलोमीटर है। ट्रायल रन के दौरान इसे 6.30 घंटे में पूरा किया गया था।


Next Story